भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में शराब पीने के दौरान दोस्तों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया। ठंडा समोसा लाने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद एक युवक ने साथी की बहन पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इससे नाराज दो दोस्तों ने उसी युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

दरअसल, हिमांशु नेवारे नाम का युवक अपने दोस्त मनीष और योगेश्वर के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान हिमांशु ने दोनों दोस्तों को खाने के लिए चखना लाने भेजा। दोनों दोस्त रात में ठंडे समोसे लेकर वापस आए। समोसा ठंडा होने की बात को लेकर हिमांशु और दोनों दोस्तों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देते विवाद गाली-गलौंच में बदल गया। विवाद बढ़ने पर हिमांशु ने योगेश्वर की बहन को लेकर गाली और उसपर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इस बात पर दोनों दोस्त बौखला गए और गुस्से में दोनों ने हिमांशु पर चाकू से हमला कर दिया।

दोनों ने एक नहीं बल्कि कई बार हिमांशु पर चाकू से हमला किया। हमले में हिमांशु के पेट में गंभीर चोट आई है। उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर एम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायल हिमांशु का एम्स में इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों योगेश्वर वर्मा उर्फ बिच्छू और मनीष लोनहारे उर्फ पीला को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया. अब तक दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!