रायपुर। बलरामपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं। उनके खिलाफ करीब 4.51 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता के आरोप की जांच हुई है। कलेक्टर की ओर से गठित जांच समिति ने दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच के बाद अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी है। रिपोर्ट में अधिकारी के निलंबन और संबंधित बैंक खाते को होल्ड करने की सिफारिश की गई है। शिकायतों में विभागीय कामकाज में नियमों की अनदेखी और वित्तीय मामलों में पारदर्शिता नहीं होने के आरोप लगाए गए थे। हालांकि, अंतिम कार्रवाई प्रशासन के निर्णय के बाद ही स्पष्ट होगी। प्रभारी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है। 4.51 करोड़ के आरोपों के बाद अब प्रशासन के अगले कदम पर सबकी नजर है। Post Views: 29 Please Share With Your Friends Also Post navigation NH-30 पर ट्रक ड्राइवरों का हंगामा! चेकिंग के दौरान RTO पर बदसलूकी का आरोप… ठंडे समोसे पर बवाल! युवक पर किया चाकू से जानलेवा हमला…