रायपुर। रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की आगामी 31वीं किस्त एडवांस में जारी करने के निर्देश दिए हैं।इसके बाद योजना की राशि निर्धारित समय से पहले यानी रक्षाबंधन से पहले पात्र हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में पहुंच जाएगी। सरकार के इस फैसले से प्रदेश की लाखों महिला हितग्राहियों को रक्षाबंधन से पहले बड़ा आर्थिक संबल मिलेगा। अब तक महतारी वंदन योजना की 30 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। रक्षाबंधन पहले मिलने वाली किस्त 31वीं होगी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद महिला एंव बाल विकास विभाग ने एडवांस भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार की मंशा है कि रक्षाबंधन के त्योहार से पहले ही पात्र महिलाओं के खातों में योजना की राशि ट्रांसफर कर दी जाए। Post Views: 103 Please Share With Your Friends Also Post navigation ठंडे समोसे पर बवाल! युवक पर किया चाकू से जानलेवा हमला… छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10% आरक्षण: पुलिस, वन और जेल विभाग की भर्ती में मिलेगा फायदा…