बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में देश की सुरक्षा में तैनात एक CRPF जवान ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। छुट्टी लेकर गांव आए जवान ने पत्नी से विवाद के बाद घर के पास आम के पेड़ पर फांसी लगा ली। जानकारी के मुताबिक राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंदीकला निवासी राजाराम प्रजापति (35 वर्ष) वर्ष 2021 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में थी। बताया जा रहा है कि करीब छह महीने पहले भी उन्होंने जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय उनकी जान बच गई थी। मृतक के भाई शिवकुमार प्रजापति ने बताया कि बुधवार को भी पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद राजाराम गुस्से में घर से रस्सी लेकर निकल गए और घर के समीप स्थित आम के पेड़ पर फांसी लगा ली। उनकी मां ने यह देखा तो शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल उन्हें फंदे से नीचे उतारा। ग्रामीणों और परिजनों ने राजाराम को गंभीर हालत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। हालांकि जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजपुर थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। Post Views: 17 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ में गौ हत्या के 7 आरोपी गिरफ्तार, गौवंश की जान लेकर करते थे ऐसा काम, जानकर पुलिस के भी उड़े होश