CG: सरकारी स्कूल में मधुमक्खी के हमले में घायल बच्चों को मिलेगी मदद, सहायता राशि स्वीकृत बलरामपुर:- विजयनगर हायर सेकेंडरी स्कूल में मधुमक्खियों के हमले में घायल हुए 12 स्टूडेंट के 25-25 हजार रुपये यानी कुल 3 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है. रामचंद्रपुर विकासखंड क्षेत्र के विजयनगर गांव में संचालित हायर सेकेंडरी स्कूल में 5 अक्टूबर को घटना हुई थी. जिला शिक्षा अधिकारी ने अगले ही दिन प्रस्ताव लोक शिक्षण संचालनालय को भेजा और 7 अक्टूबर को राशि स्वीकृत हो गई है. मधुमक्खी के हमले में घायल बच्चों को मिलेगी मदद विजयनगर हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई घटना के बाद कक्षा 10वीं से 12वीं के सभी घायल विद्यार्थियों का जिला अस्पताल बलरामपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज में इलाज कराया गया. समय पर उपचार मिलने से ज्यादातर स्टूडेंट की स्थिति सामान्य है, जबकि एक स्टूडेंट का इलाज जारी है. घायल बच्चों के आर्थिक सहयोग के लिए 25-25 हजार स्वीकृत बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षा विभाग की तरफ से बच्चों को छात्र दुर्घटना बीमा योजना के तहत 25-25 हजार रूपये डीपीआई से लोक सेवा शिक्षण संचालनालय से स्वीकृति हुए हैं. उच्च अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही की गई. मंत्री रामविचार नेताम के हाथों से बच्चों को चेक दिया जाएगा. Post Views: 7 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: ओवरब्रिज के नीचे भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत , ट्रक चालक फरार CG: अस्पताल में दर्दनाक हादसा, खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद धमाका; एक मरीज की मौत, दो घायल