सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। रामानुजनगर के SDM अजय माडियम की सरकारी गाड़ी बाइक सवार को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान में जा घुसी।हादसे में SDM अजय माडियम, दो आरक्षक और वाहन चालक घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कैसे हुआ हादसा?बताया जा रहा है कि SDM अजय माडियम रामानुजनगर से सूरजपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान देवनगर गांव के पास सामने अचानक आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और सीधे एक घर में जा घुसा। टला बड़ा हादसा गनीमत रही कि जिस घर में वाहन घुसा, उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। वरना बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था। प्रशासन मौके पर पहुंचा घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर मौके पर पहुंचे और घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। Post Views: 101 Please Share With Your Friends Also Post navigation सड़क निर्माण विवाद में SECL अधिकारी पर हमला, ग्रामीणों ने बनाया बंधक, गुलेल से पत्थर मारकर किया घायल 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई से मचा हड़कंप…