नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही लाखों अभ्यर्थियों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार समाप्त हो गया है। आयोग ने सफल उम्मीदवारों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा (मेंस) में शामिल होंगे।

इतने अभ्यर्थियों ने हासिल की सफलता

आयोग द्वारा जारी परिणाम के अनुसार, कुल 13,343 उम्मीदवारों ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है। वहीं भारतीय वन सेवा (IFS) की प्रारंभिक परीक्षा में 1,046 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। आयोग ने यह भी बताया कि एक उम्मीदवार का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है।

5 लाख से अधिक अभ्यर्थी हुए थे शामिल

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में इस वर्ष 5.01 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। यह परीक्षा देशभर के 2,073 परीक्षा केंद्रों पर 24 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 933 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

चयन प्रक्रिया और आगे की राह

सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू) शामिल हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब मेंस परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे, जिसे चयन प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर CSE Prelims Result 2026 लिंक पर क्लिक कर अपना परिणाम देख सकते हैं। आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।

प्रतिष्ठित सेवाओं में मिलेगा अवसर

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में गिनी जाती है। इसके माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय वन सेवा (IFS) तथा अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!