दिल्ली के सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत ढही, मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका, मौके पर मची अफरा-तफरी

नई दिल्ली:- दिल्ली के सीमापुरी इलाके में न्यू सीमापुरी स्थित ईदगाह मछली मंडी के पास एक एक पांच मंजिला इमारत गिर गई. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. फायर कंट्रोल रूम को दोपहर 3:15 बजे बिल्डिंग गिरने की कॉल मिली. सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया. मौके पर दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौजूद हैं.मिली जानकारी के मुताबिक, मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की सूचना है. घायलों को तुरंत राजीव गांधी अस्पताल ले जाया गया है. जहां उनका इलाज कराया जा रहा है.

फायर विभाग के मुताबिक, शुरुआती तौर पर मौके पर 3 वाटर टेंडर (WT) और एक इंसिडेंट रिस्पांस टीम (IRT) को रवाना किया गया. STO मनोज त्यागी की ओर से वरिष्ठ अधिकारी की मांग भी की गई. चीफ फायर ऑफिसर ए.के. मलिक ने घटना को लेकर जानकारी दी है. फिलहाल राहत-बचाव अभियान जारी है और घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

बताया जा रहा है कि यह इमारत गली के बिल्कुल अंदर की ओर है और पिछले साल ही बनी थी. इस पांच मंजिला इमारत में ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें और ऊपर की ओर चार मंजिलें बनी हुई थीं, जिनमें अलग- अलग परिवार रहते थे. बिल्डिंग मालिक और उसका परिवार भी इसी इमारत में रहता था और उसके भी दबने की खबर है. दो बच्चों को स्थानीय लोगों ने मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया.

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!