रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर चल रही सियासी बयानबाजी अब थमने का नाम नही ले रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर अब भाजपा विधायक अजय चंद्राकर का बड़ा बयान सामने आया है। अजय चंद्राकर ने दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को कांग्रेस छोड़ने की नसीहत दी है। विधायक अजय चंद्राकर ने पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के “मैं टीएस सिंहदेव के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देता” वाले बयान पर कहा कि सरकार बनने के बाद कांग्रेस का एक मिशन बन गया था, कि बाबा साहब को अपमानित करो। बाबा साहब को सलाह दूंगा कि कांग्रेस छोड़ दें। अपमान की एक पराकाष्ठा होती हैं और बाबा साहब एक गौरवशाली वंश से आते हैं। अब बाबा साहब को फैसला करना है कि कांग्रेस में अपमानित होना है या राष्ट्र के विकास के साथ अपनी परंपराओं को आगे बढ़ाना है। Post Views: 126 Please Share With Your Friends Also Post navigation इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट, रायपुर एयरपोर्ट में बढ़ाई गई निगरानी, यात्रियों की होगी सख्त जांच अवैध संबंध के शक में पत्नी ने पति पर किया जानलेवा हमला, हंसिए से काट दिया प्राइवेट पार्ट, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती…