रायपुर। दुनियाभर में इबोला वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट पर विशेष निगरानी व्यवस्था लागू कर दी गई है, जहां आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच अब अनिवार्य रूप से की जाएगी।

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं की ओर से जारी निर्देशों के बाद एयरपोर्ट परिसर में संक्रमण रोकथाम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर को एयरपोर्ट के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि स्क्रीनिंग और निगरानी व्यवस्था का समन्वय प्रभावी ढंग से किया जा सके।

निर्देशों में कहा गया है कि एयरपोर्ट पर आने वाले सभी यात्रियों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की जाएगी और किसी भी संदिग्ध मरीज की पहचान होने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी जाएगी। इसके साथ ही आइसोलेशन, रेफरल और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को भी पूरी तरह तैयार रखने कहा गया है।

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि संभावित संक्रमण को रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!