रायपुर। राजधानी रायपुर में आज सोमवार 20 अप्रैल को भाजपा आक्रोश रैली निकालेगी। जिसके चलते दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। महिला आरक्षण (नारी शक्ति वंदन) बिल लोकसभा में पारित नहीं होने के विरोध में बीजेपी की रैली इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर गणेश मंदिर तिराहा, बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक, महिला थाना चौक होते हुए सुभाष स्टेडियम पहुंचेगी, जहां आमसभा होगी। रैली में प्रदेशभर से करीब 15 से 20 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। ये मार्ग रहेंगे प्रभावित- इस दौरान बूढ़ेश्वर चौक से गणेश मंदिर तिराहा होते हुए बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक, श्याम टॉकीज से गणेश मंदिर तिराहा होते हुए सदानी चौक (सदर बाजार), महिला थाना चौक से सुभाष स्टेडियम, कोतवाली चौक से सुभाष स्टेडियम, बंजारी चौक से सुभाष स्टेडियम, कालीबाड़ी चौक से कोतवाली चौक तथा आकाशवाणी चौक काली मंदिर से नलघर चौक तक आवागमन प्रभावित रहेगा। यातायात पुलिस ने आम नागरिकों और नियमित यात्रियों से अपील की है कि वे इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। बूढ़ेश्वर चौक से कैलाशपुरी ढाल, पुलिस लाइन गेट होते हुए नेहरू नगर तथा कालीबाड़ी से महिला थाना चौक, काली माता तिराहा, अंबेडकर चौक मार्ग को वैकल्पिक रूप से उपयोग में लाया जा सकता है। Post Views: 134 Please Share With Your Friends Also Post navigation रायपुर करेंसी टावर में बड़ी लापरवाही: ACS ऋचा शर्मा 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसीं प्रेमी के घर में युवती ने लगाई फांसी, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल