रायपुर। रायपुर एयरपोर्ट जाने वाले श्रीराम मंदिर चौक (VIP रोड चौक) स्थित करेंसी टावर में आज सुबह लगभग 6:30 बजे छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी (ACS) ऋचा शर्मा लिफ्ट में फंस गईं। बताया जा रहा है कि ACS ऋचा शर्मा करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही लिफ्ट के अंदर न तो पर्याप्त रोशनी थी और न ही हवा आने का कोई रास्ता, जिससे ACS को घबराहट होने लगी और उनकी हालत बिगड़ गई।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, घबराहट के कारण वे रोने लगीं और काफी देर तक बदहवास रहीं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया की महिला अधिकारी ने लिफ्ट के दौरान कांपलेक्स की बदहाली को लेकर राज्य के उर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव को भी काल करके जानकारी दी। काफी मशक्कत के बाद जब लिफ्ट का दरवाजा खोला गया तो अधिकारी बाहर निकलीं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!