रायपुर। प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों तक प्रदेशभर में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। संभावित खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की हिदायत दी है।

राहत की बात यह है कि इसी खराब मौसम के चलते अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक लुढ़क सकता है, जिससे तपिश से थोड़ी निजात मिलेगी। बीते 24 घंटों का हाल देखें तो राजनांदगांव 44 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया।

कल के लिए मौसम का अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

रायपुर का मौसम

राजधानी बादलों से घिरा रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!