रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए “छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल” के गठन का आदेश जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार अब छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) का विलय नए कर्मचारी चयन मंडल में कर दिया गया है।

सरकार द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि वरिष्ठ IAS अधिकारी रेणु जी. पिल्ले (1991 बैच) को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे व्यवसायिक परीक्षा मंडल की अध्यक्ष के साथ-साथ माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही हैं।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद भी रेणु पिल्ले माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार यथावत संभालती रहेंगी। इस फैसले को राज्य में भर्ती प्रक्रियाओं को अधिक संगठित, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

सरकार के इस निर्णय से विभिन्न विभागों में होने वाली भर्ती परीक्षाओं के संचालन और चयन प्रक्रिया में एकरूपता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!