महासमुंद। महासमुंद जिले में जिला कांग्रेस कार्यालय में हुए मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में कांग्रेस पार्टी ने सख्त कार्रवाई करते हुए जिला उपाध्यक्ष विजय साव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने जांच में अनुशासनहीनता के आरोपों को सही पाया और कार्रवाई करते हुए विजय साव को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित करने का आदेश जारी किया। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है और पार्टी में ऐसी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। Post Views: 212 Please Share With Your Friends Also Post navigation बाबू ने खुद को व्याख्याता बताकर महीनों वेतन से निकालता रहा पैसे, 13 लाख घोटाले का गजब घोटाला बड़ा IPL बेटिंग रैकेट ध्वस्त: मास्टरमाइंड सहित 6 सटोरिये पकड़े, करोड़ों का खेल उजागर