दुर्ग/भिलाई: छत्तीसगढ़ में आयकर (IT) विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोयला घोटाला मामले से जुड़े कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के भिलाई स्थित मकान को सील कर दिया है। रायपुर आयकर विभाग की टीम ने भिलाई के जुनवानी स्थित ‘सूर्या रेजिडेंसी’ में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारियों के मुताबिक, यह मकान सूर्यकांत तिवारी की बेनामी संपत्ति का हिस्सा था, जिसका खुलासा आयकर विभाग की जांच के दौरान हुआ। मनीष उपाध्याय के नाम पर थी रजिस्ट्रीजांच में सामने आया है कि सूर्यकांत तिवारी ने इस बेनामी संपत्ति (मकान) की रजिस्ट्री मनीष उपाध्याय के नाम पर करवाई थी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की शुरुआती छापेमारी के बाद इस बेनामी संपत्ति का पता चला था, जिसके बाद अब आयकर विभाग ने कार्रवाई करते हुए तहसीलदार और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में मकान को पूरी तरह सील कर दिया है। ढोल बजाकर कराई मुनादी, फिर लगाया नोटिसइस कार्रवाई का तरीका बेहद अलग और चर्चा का विषय रहा। आयकर विभाग की टीम मौके पर ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची थी। टीम ने पहले पूरी कॉलोनी में ढोल बजाकर मुनादी कराई ताकि आस-पास के लोग इकट्ठा हो सकें। इसके बाद वहां मौजूद लोगों के सामने विभाग का आधिकारिक नोटिस पढ़कर सुनाया गया और फिर कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए मकान को सील करने की कार्रवाई की गई। Post Views: 4 Please Share With Your Friends Also Post navigation 1 अक्टूबर से बदल जाएगी PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था, ठेकेदारों को 9 दिन तक मिलेगा GePNIC का प्रशिक्षण