बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग में ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया अब नए पोर्टल पर शिफ्ट होने जा रही है। 1 अक्टूबर 2026 से विभाग की सभी निविदाओं का सृजन और प्रकाशन GePNIC पोर्टल के जरिए किया जाएगा। नई व्यवस्था शुरू होने से पहले ठेकेदारों को पोर्टल चलाने और निविदा प्रक्रिया समझाने के लिए विभाग ने ऑनलाइन प्रशिक्षण की व्यवस्था की है। नए स्थान तलाशें इसके लिए 22 सितंबर से 30 सितंबर तक रोजाना प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक होगा। नई व्यवस्था से पहले ठेकेदारों को ट्रेनिंग लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय ने छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर यूनियन और बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया, रायपुर के पदाधिकारियों को पत्र भेजकर ठेकेदारों को प्रशिक्षण में शामिल कराने के लिए कहा है। विभाग ने दोनों संगठनों से GePNIC पोर्टल के संबंध में ठेकेदारों के बीच जानकारी पहुंचाने और उन्हें प्रशिक्षण में शामिल कराने में सहयोग करने का आग्रह किया है। 22 से 30 सितंबर तक रोज एक घंटे की क्लास ठेकेदारों को GePNIC की बुनियादी जानकारी देने के लिए 22 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रत्येक कार्य दिवस प्रशिक्षण आयोजित होगा। इसका समय दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा और इसकी तकनीकी व्यवस्था चिप्स के माध्यम से की जाएगी। इसका मकसद ठेकेदारों को नए पोर्टल पर निविदा प्रक्रिया से जुड़ी जरूरी जानकारी देना है, ताकि 1 अक्टूबर से व्यवस्था लागू होने के बाद तकनीकी परेशानियां कम हों। GePNIC पर रजिस्ट्रेशन के बिना नहीं ले सकेंगे हिस्सा नई व्यवस्था में ठेकेदारों के लिए GePNIC पोर्टल पर नामांकन जरूरी होगा। 1 अक्टूबर से लोक निर्माण विभाग की निविदाएं इसी पोर्टल पर बनाई और प्रकाशित की जाएंगी। यानी अक्टूबर से विभाग के नए टेंडरों में भाग लेने के लिए ठेकेदारों को नई ई-प्रोक्योरमेंट व्यवस्था के अनुरूप प्रक्रिया पूरी करनी होगी। क्यों बदली जा रही है व्यवस्था? लोक निर्माण विभाग की ई-टेंडरिंग प्रक्रिया को GePNIC प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी पहले से चल रही थी। अब विभाग ने इसके लिए अंतिम तारीख 1 अक्टूबर 2026 तय की है। इससे पहले प्रशिक्षण कराने का उद्देश्य ठेकेदारों को नए सिस्टम से परिचित कराना है, ताकि नई व्यवस्था लागू होते ही निविदा प्रक्रिया में तकनीकी अड़चनें न आएं। ठेकेदारों के लिए फिलहाल सबसे अहम तारीखें: 22 सितंबर: प्रशिक्षण शुरू 30 सितंबर: प्रशिक्षण का अंतिम दिन 1 अक्टूबर: GePNIC से निविदाओं का सृजन और प्रकाशन शुरू प्रशिक्षण समय: दोपहर 12 से 1 बजे तक Post Views: 4 Please Share With Your Friends Also Post navigation रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय, अब 14 जगहों पर मिलेगी जमीन-मकान की रजिस्ट्री की सुविधा