रायपुर। राजधानी में रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और सीनियर विधायक धरमलाल कौशिक लूट का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान एक बाइक सवार बदमाश उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह के रायपुर प्रवास क लिए शहर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस बीच इस प्रकार की घटना से पुलिसिंग पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार कौशिक सुबह करीब सवा 8 बजे घर से टहलने निकले थे। इसी दौरान बाइक पर आए एक युवक ने उनका मोबाइल झपट लिया और मौके से भाग निकला। घटना के समय कौशिक अकेले थे। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच हुआ है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। Post Views: 21 Please Share With Your Friends Also Post navigation 3 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे अमित शाह, CM साय ने किया स्वागत छत्तीसगढ़ में नहीं खुलेंगे 20000 मेडिकल स्टोर, ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ हल्ला बोल