रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रविवार देर शाम राजधानी रायपुर पहुंचे। रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। वे आज रायपुर में रात्रि विश्राम करेंगे, जिसके बाद सोमवार सुबह बस्तर के लिए रवाना होंगे। अपने दौरे के दौरान गृहमंत्री रायपुर और जगदलपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय ने एक्स पर किया पोस्ट गृहमंत्री अमित शाह के रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने लिखा कि प्रभु श्रीराम के ननिहाल एवं माता कौशल्या की पावन धरा छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। केंद्र सरकार के सतत सहयोग से छत्तीसगढ़ निरंतर शांति, सुशासन और विकास के उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर है। गृहमंत्री के दृढ़संकल्प, मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के समर्पित प्रयासों से बस्तर आज नक्सलमुक्त होकर प्रगति की नई उड़ान भर रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपका यह प्रवास प्रदेश के विकास कार्यों को नई गति प्रदान करेगा तथा सुरक्षित और समृद्ध बस्तर के हमारे संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा। छत्तीसगढ़ की समस्त जनता की ओर से आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। Post Views: 145 Please Share With Your Friends Also Post navigation गोल्ड खरीदार रुक जाएं! छत्तीसगढ़ बदल सकता है खेल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम कौशिक का मोबाइल लूट कर ले भागे लुटेरे,मार्निंग वॉक में निकले थे विधायक