रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि नए कानून के लागू न होने या पुराने अधिनियम के तहत FIR दर्ज किए जाने संबंधी कोई शिकायत सामने आती है, तो प्रशासन उसे गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करेगा। मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि कांग्रेस का धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर चिंतित होना अच्छी बात है और यह कानून जल्द ही लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में ऐसे लोग, जो पहले राम मंदिर का नाम लेने से भी बचते थे, अब मंदिर जाने लगे हैं। उन्होंने आगे कहा कि समय के साथ लोगों के विचार और दृष्टिकोण में बदलाव दिखाई दे रहा है और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में कई नेताओं के बयानों में भी यह परिवर्तन स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। Post Views: 110 Please Share With Your Friends Also Post navigation ACB की बड़ी कार्रवाई: तहसीलदार का रीडर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट: कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, रायपुर में भी शुरू हुई झमाझम बारिश