Petrol diesel Rate Today: देशभर में महंगाई की मार झेल रहे लोगों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार 23 मई 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी। नई दरों के अनुसार पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। नई बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹99.51 प्रति लीटर और डीजल ₹92.49 प्रति लीटर पहुंच गई है। मई महीने में यह तीसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों की जेब पर असर साफ दिखाई देने लगा है। पश्चिम एशिया तनाव बना बड़ी वजह जानकारों के मुताबिक अमेरिका-ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार ऊंचाई पर बनी हुई हैं। सबसे बड़ी चिंता ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट बंद किए जाने की आशंका को लेकर है। दुनिया के बड़े हिस्से में तेल सप्लाई इसी समुद्री मार्ग से होती है। सप्लाई प्रभावित होने के डर से क्रूड ऑयल महंगा हो रहा है, जिसका असर सीधे भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ रहा है। 23 मई 2026: चार महानगरों में नए रेट शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)दिल्ली99.51 (+0.87)92.49 (+0.91)कोलकाता110.64 (+0.94)97.02 (+0.95)मुंबई108.49 (+0.90)95.02 (+0.94)चेन्नई105.31 (+0.82)96.98 (+0.87) राज्यों में अलग-अलग वैट (VAT) दरें लागू होने के कारण हर राज्य में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग रहती हैं। मई 2026 में तीन बार बढ़े दाम 15 मई 2026: पहली बार करीब ₹3 प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी हुई। 19 मई 2026: दूसरी बार पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ। 23 मई 2026: तीसरी बार फिर पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए। आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं कीमतें विशेषज्ञों का मानना है कि अगर पश्चिम एशिया में तनाव कम नहीं हुआ और कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में और इजाफा हो सकता है। इसका असर ट्रांसपोर्ट, खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरतों पर भी पड़ सकता है। Post Views: 67 Please Share With Your Friends Also Post navigation आम आदमी को फिर झटका,5 दिन के अंदर दूसरी बार बढ़े दाम,पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा सोशल मीडिया पर छिड़ी नई ‘राजनीतिक’ जंग, ऑगी जनता पार्टी ने कॉकरोच जनता पार्टी पर बोला हमला