जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बनी सड़क की गुणवत्ता को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। जशपुर की विधायक रायमुनी भगत ने सड़क का निरीक्षण किया तो उसकी हालत देखकर वह नाराज हो गईं। सड़क की खराब गुणवत्ता पर उन्होंने मौके से ही अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। दरअसल, विधायक रायमुनी भगत बगीचा नगर के वार्ड क्रमांक 4 से 5 तक बनी सड़क का निरीक्षण करने पहुंची थीं। यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई है। लेकिन निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब है और कुछ ही महीनों में कई जगहों से उखड़ने लगी है। सड़क की खराब स्थिति देखकर विधायक का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मौके से ही पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता संतोष नाग को वीडियो कॉल किया और सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई। विधायक ने साफ तौर पर कहा कि इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद सड़क की हालत बेहद खराब है, जो पूरी तरह से ठेकेदार की लापरवाही को दर्शाता है। विधायक रायमुनी भगत ने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ताहीन सड़क को तुरंत उखाड़कर दोबारा बनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता के पैसे से बनने वाले विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि कल तक सड़क निर्माण का काम दोबारा शुरू नहीं हुआ, तो वह इस मामले को विधानसभा में उठाएंगी। विधायक ने कहा कि जनता की सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं में किसी प्रकार की अनियमितता को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, यह सड़क ठेकेदार गजेंद्र जैन द्वारा बनाई गई थी। निर्माण कार्य पूरा होने के कुछ ही महीनों बाद सड़क की परत कई जगहों से उखड़ने लगी, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने भी सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर पहले शिकायत की थी। Post Views: 131 Please Share With Your Friends Also Post navigation नहाने के दौरान तालाब में डूबा भाई बचाने गई बहन की भी हो गई मौत, दो बच्चों की मौत से गांव में मातम… खेलते-खेलते गायब हुए दो बच्चे, फिर इस हालत में मिली दोनों की लाश…