जशपुर। जिले में रविवार शाम एक दुखद हादसा हुआ, यहां तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई है। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलिया में हुई, जिसने पूरे गांव को शोक में डाल दिया। बताया जा रहा है कि कलिया निवासी जितेन्द्र दास के बच्चे, विष्णु दास (9 वर्ष) और योगिता दास (12 वर्ष), जंगल से महुआ बीनकर लौट रहे थे। लौटते समय दोनों गांव के तालाब में नहाने लगे। इसी दौरान विष्णु का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए बहन योगिता तालाब में कूद गई, लेकिन दोनों गहरे पानी में डूब गए और दोनों की जान चले गई। पुलिस और ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकाले और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। इस हादसे के बाद गांव में मातम छा गया है। Post Views: 147 Please Share With Your Friends Also Post navigation महिला के गुप्तांग में डंडा डालकर हत्या, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार, जादू-टोना का था शक खराब सड़क देख भड़की विधायक रायमुनी भगत, अधिकारी को वीडियो कॉल कर दिखाया हाल, बोला, इसको उखड़वाईये…