रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर 13 प्राचार्यों एवं अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। ट्रांसफर किए गए अधिकारियों की सूची राजेश सिंह, प्राचार्य — प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर से प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा। अश्वनी भारद्वाज, प्राचार्य — प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा से प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर। ए.के. सिन्हा, प्राचार्य — प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, जांजगीर-चांपा से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, सूरजपुर। मनोहर प्रताप सिंह, प्राचार्य — शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खिसोरा, जांजगीर-चांपा से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, जांजगीर-चांपा। जगजीत धीर, प्राचार्य — सहायक संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग। एल.पी. डहीरे, प्राचार्य — प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, मुंगेली से सहायक संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर। डॉ. मोहन लाल पटेल, प्राचार्य — शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर, बिलासपुर से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, मुंगेली। रामेश्वर जायसवाल, प्राचार्य — प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर से प्रतिनियुक्ति पर जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा, जांजगीर-चांपा। उपेंद्र कुमार देवांगन, प्राचार्य — शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विचारपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। संदीप कुमार पांडे, प्राचार्य — कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, करतला, कोरबा से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर। शिव कुमार गेंदले, प्राचार्य — शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धरमपुरा, मुंगेली से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। पुरुषोत्तम लाल साहू, प्राचार्य — शासकीय कन्या शिक्षा परिसर चौकी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। योगदास साहू, प्राचार्य — प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। Post Views: 4 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 26 जिलों में निकली वैकेंसी, देखें डिटेल… नवा रायपुर में खुलेगा NMIMS का बड़ा कैंपस, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी जानकारी