रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में शामिल नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) का KG से PG तक का कैंपस आने जा रहा है। इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि नवा रायपुर में NMIMS का कंप्लीट कैंपस विकसित होगा, जिसमें नर्सरी से लेकर स्कूलिंग, PG कॉलेज और मैनेजमेंट की पढ़ाई की सुविधा होगी। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि बताया ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में NMIMS को लाने के लिए काफी प्रयास किए गए। उनके मुताबिक, संस्था के पास कई राज्यों और शहरों के विकल्प मौजूद थे, लेकिन छत्तीसगढ़ को लेकर लगातार प्रयास किए गए और इसमें प्रदेश सरकार ने अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से अब नवा रायपुर में नर्सरी से PG तक शिक्षा का एक बड़ा कैंपस विकसित होने जा रहा है। इसमें स्कूलिंग के साथ-साथ मैनेजमेंट की उच्च शिक्षा भी उपलब्ध होगी। राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों का बढ़ा दायरा वित्त मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए पहले लोग सोचते थे यहां कोई अच्छा शैक्षणिक संस्थान नहीं है। उन्होंने अपने छात्र जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि जब वे 12वीं कक्षा पास हुए थे, तब प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर का कोई बड़ा शैक्षणिक संस्थान नहीं था, लेकिन पिछले कुछ समय से छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संस्थाओं का आगमन हुआ। 2018 के पहले IIIM, एम्स, NIT भी रायपुर में आया है। ओपी चौधरी ने कहा कि NMIMS का KG से PG तक पूरा कैंपस छत्तीसगढ़ के लिए नई छलांग का प्रमाण है। उन्होंने प्रदेशवासियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई भी दी। Post Views: 3 Please Share With Your Friends Also Post navigation शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: कई जिलों के बदले गए जिला शिक्षा अधिकारी, देखें लिस्ट