बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में देर रात एक होटल के बाहर उस वक्त भारी अफरा-तफरी मच गई, जब बार के बिल को लेकर एक युवती और होटल प्रबंधन के बीच तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि होटल के बाउंसरों ने युवती को जबरन परिसर से बाहर निकाल दिया। इस कार्रवाई के विरोध में युवती होटल के मुख्य द्वार पर ही धरने पर बैठ गई और विरोध प्रदर्शन करने लगी। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना बिलासपुर के प्रसिद्ध ‘हैवन्स पार्क होटल’ के बाहर की बताई जा रही है। युवती और प्रबंधन के बीच शुरू हुआ यह विवाद जल्द ही सड़क पर आ गया, जिससे मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक होटल के बाहर हंगामा और तमाशे की स्थिति बनी रही। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में होटल के बाहर सुरक्षाकर्मियों और युवती के बीच विवाद की स्थिति और वहां जुटी भीड़ साफ तौर पर नजर आ रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस या दोनों पक्षों की ओर से किसी आधिकारिक शिकायत की पुष्टि नहीं हो सकी है। Post Views: 3 Please Share With Your Friends Also Post navigation शासकीय स्कूल की 12वीं की छात्रा प्रार्थना के दौरान बेहोश होकर गिरी, हालत गंभीर…