बिलासपुर। बिलासपुर में लड़कियों के दो गुटों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लड़कियां एक युवती को लात-घूंसों से पीटती और उसके बाल खींचती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुदुदंड पुल के पास का है और दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। वायरल वीडियो के बाद एक Instagram स्टेटस को लेकर भी दावा किया जा रहा है कि मारपीट में शामिल एक लड़की ने घटना के बाद इसे अपने अकाउंट पर पोस्ट किया। हालांकि, स्टेटस और घटना के पूरे संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो में नीले कपड़ों में दिख रही युवती की पहचान तान्या अली के रूप में किए जाने का दावा है। उसके पहले भी मारपीट का एक वीडियो वायरल होने और मामले में केस दर्ज होने की बात कही जा रही है। हालांकि, मौजूदा घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि उसे फिलहाल न तो मामले की जानकारी है और न ही कोई शिकायत मिली है। ऐसे में मारपीट की शुरुआत किस बात पर हुई और इसमें कौन-कौन शामिल थे, यह पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा। Post Views: 3 Please Share With Your Friends Also Post navigation बिलासपुर में देर रात होटल के बाहर हंगामा: बार के बिल को लेकर युवती और प्रबंधन में विवाद, बाउंसरों ने निकाला बाहर