सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक फल दुकान में आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना में दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई और लगभग एक लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम उदयपुर निवासी पिन्टू कुमार (अभिजीत सिंह) की “वृंदावन फ्रूट्स एवं वेजीटेबल मार्केट” नाम से एचपी पेट्रोल पंप के सामने फल दुकान संचालित है। बीती रात करीब 2 बजे अज्ञात असामाजिक तत्वों ने दुकान में आग लगा दी। घटना की सूचना पड़ोसी ऋषिकेश सोनी द्वारा मोबाइल के माध्यम से दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचने पर दुकान में भीषण आग लगी हुई थी। आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। बाद में करीब 3 बजे अदानी कंपनी की दमकल वाहन मौके पर पहुंची, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी में दुकान में रखा लगभग 90 हजार रुपये का फल, अलमारी, ट्रे और इलेक्ट्रॉनिक तराजू पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। वहीं पास में खड़ी एक कार और घर की लाइटों को भी नुकसान पहुंचा है।

पीड़ित ने आशंका जताई है कि असामाजिक तत्वों ने ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग कर घटना को अंजाम दिया है। मामले में थाना उदयपुर में शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!