धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ऑनलाइन IPL सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने कार के अंदर बैठकर मोबाइल ऐप के जरिए सट्टा खिलाते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में नगदी, मोबाइल फोन और लग्जरी कार समेत करीब 5.40 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पीजी कॉलेज मैदान के पास एक कार में बैठकर कुछ लोग ऑनलाइन IPL सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने आरोपी आमित वाधवानी और विजय ग्वालानी उर्फ बब्बू ग्वालानी को पकड़ा।

जांच के दौरान आरोपी मोबाइल फोन में “ऑल पैनल एक्सचेंज” ऐप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खिलाते मिले। पुलिस ने उनके कब्जे से दो आईफोन, दो अन्य मोबाइल फोन, 5 हजार 200 रुपए नगद और एक टाटा नेक्सॉन कार जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 5 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!