नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आज से पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच अपने हाथ में ले ली है। इस बात की जानकारी सीबीआई ने बयान जारी करके दी। बयान में कहा गया कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। सीबीआई ने डीआईजी-रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में सात सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है।इससे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस ने इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। तीन आरोपी गिरफ्तार बता दें कि उत्तर प्रदेश में तीन शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया गया। इन तीनों आरोपियों को पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने गिरफ्तार किया था। एक अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को पश्चिम बंगाल लाए जाने और उत्तरी 24 परगना जिले की एक अदालत में पेश किए जाने के बाद 13 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। Post Views: 106 Please Share With Your Friends Also Post navigation घर में भूलकर भी न लगाएं ये पौधा, इसके फलने-फूलने के साथ आती हैं परेशानियां, जानिए क्या कहते हैं धर्म और वास्तु शास्त्र… ब्रेकिंग : पेपर लीक के बाद NEET की परीक्षा रद्द, जल्द होगी नयी तारीखें घोषित