कवर्धा। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहें है, प्रदेश में आए दिन सड़क दुर्घटना में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। इसी बीच कवर्धा में भीषण एक्सीडेंट की खबर सामने आ रही है, यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में लिया। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक ने परिवार को रौंदा जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम कृष्णा आदिले और उनके पत्नी की नाम कीर्ति आदिले है जो घोरपेंड्री गांव से वापस अपने गांव सारंगपुर लौट रहे थे। तभी कुंडा थाना क्षेत्र के बसनी गांव के पास चावल से भरे ट्रक ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में लिया। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है जिसके चलते ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और नाराज ग्रामीणों को समझाइश दी गई। बताया जा रहा है कि पीडीएस चावल सपलाई करने जा रहा था ट्रक, मामला कुंडा थाना क्षेत्र के बसनी गांव की है। आपको बता दें कि जिले में बीते 4 दिनों में सड़क हादसे में अब तक 8 मौत हो चुकी है जो चिंता का विषय बना हुआ है। Post Views: 132 Please Share With Your Friends Also Post navigation अब नहीं मिलेगा तंबाकू-गुटखा और पान मसाला! स्वास्थ्य विभाग ने लगाया प्रतिबंध, जानें क्या है वजह छत्तीसगढ़ पुलिस ने 4 हजार से ज्यादा बिछड़े लोगों को परिवारों से मिलाया, पांच वर्षों में 87 हजार से अधिक गुम इंसानों की हुई बरामदगी