रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में लगातार दूसरे दिन तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर समेत कई जिलों में अगले पांच दिनों तक हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं बस्तर संभाग में 26 मई से बारिश की गतिविधियां शुरू होने के संकेत मिले हैं, जबकि मध्य छत्तीसगढ़ में 29 मई के बाद मौसम बदल सकता है। शुक्रवार को दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में 44.2 डिग्री, बिलासपुर में 44 डिग्री, अंबिकापुर में 41.3 डिग्री और जगदलपुर में 42.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। सुबह 10 बजे से तेज धूप और दोपहर बाद लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया। शाम 5 बजे के बाद ही गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है। मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार, अंदरूनी ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण सक्रिय है। साथ ही उत्तर प्रदेश से ओडिशा होते हुए छत्तीसगढ़ तक द्रोणिका बनी हुई है। एक पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर पाकिस्तान के आसपास सक्रिय है, जिसके असर से आगामी दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत हैं। राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। Post Views: 37 Please Share With Your Friends Also Post navigation SDO से लेकर ENC तक सभी को मुख्यालय में रहना होगा, PWD ने दिये निर्देश, ठेकेदारों को हर महीने होगा भुगतान छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल बिक्री पर सख्ती: अब सिर्फ वाहन की टंकी में मिलेगा ईंधन, ड्रम-बोतल में बिक्री पर रोक