भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई के तालपुरी स्थित पारिजात कॉलोनी के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी रवि शर्मा को मौत की सजा दी है।आरोपी पहले से शादीशुदा था और इसके बावजूद उसने भिलाई में मंजू नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली थी।हाल ही में जन्मी बच्ची को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था, जिससे तंग आकर आरोपी ने यह खौफनाक साजिश रची। आरोपी ने अपनी पत्नी और डेढ़ महीने की मासूम बच्ची की हत्या कर दी थी और एक अज्ञात युवक की भी जान ले ली, ताकि खुद को मृत साबित कर सके। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल, जब्त सामान और गवाहों के आधार पर आरोपी तक पहुंची। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने एक मानसिक रूप से कमजोर युवक को शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने पत्नी को भी नशीला पदार्थ देकर मार डाला और अंत में अपनी बच्ची को भी नहीं छोड़ा। साक्ष्य मिटाने के लिए उसने आग लगाकर गैस ब्लास्ट का माहौल बनाने की कोशिश की, लेकिन योजना पूरी तरह सफल नहीं हो पाई। अदालत ने इस मामले को दुर्लभतम श्रेणी का अपराध मानते हुए आरोपी को मृत्युदंड सुनाया। Post Views: 146 Please Share With Your Friends Also Post navigation दरिंदे ने 3 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार! रस्सी के बंधे थे हाथ और पैर, झकझोर देगी छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुई ये वारदात ज्वेलरी शॉप में लेडी कांस्टेबल व महिला मारपीट की CSP करेगी जांच, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, जांच की स्पेशल टीम…