बिलासपुर। शहर के सरकंडा इलाके में पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। अपोलो चौक लिंगियाडीह में कुछ युवक छोटा हाथी वाहन लेकर पहुंचे और पहले तीन युवकों को कुचलने की कोशिश की। जब वे बच गए तो आरोपियों ने पाइप, लाठी और ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि इलाके में दहशत फैल गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमला पूरी प्लानिंग के साथ किया गया था। वाहन से उतरते ही आरोपियों ने युवकों को घेर लिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में मारपीट और अफरा-तफरी के दृश्य साफ दिखाई दे रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में पुरानी दुश्मनी को हमले की मुख्य वजह बताया जा रहा है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!