रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना में दोना-पत्तल बनाने की मशीन लगाकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर करोड़ो रुपये के कथित ठगी मामले में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी शैलेंद्र रजक और उसकी कंपनी न्यू ममता प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से लोगों को आकर्षक विज्ञापन दिखाकर मशीन खरीदने और व्यवसाय शुरू करने का लालच दिया। इस झांसे में आकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार समेत कई राज्यों के लोगों ने निवेश किया।शिकायतकर्ताओं का दावा है कि मशीन और रोजगार के नाम पर लोगों से 10 से 12 करोड़ रुपये तक लिए गए है । जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के अलग अलग शहरों से आए 50 से अधिक पीड़ित न्याय की मांग को लेकर डीडी नगर थाना पहुंचे और आरोपी संचालक शैलेंद्र रजक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। लोगों को झांसा दिया गया था कि करीब पौने चार लाख की मशीन खरीदने पर उन्हें तैयार माल वापस खरीदने यानी बाय-बैक की गारंटी मिलेगी। जिससे हर महीने 60 से 70 हजार रुपये की बंधी-बंधाई कमाई होगी Post Views: 9 Please Share With Your Friends Also Post navigation रायपुर में आज तापमान में भारी उछाल, जानें अगले 7 दिनों का साप्ताहिक अपडेट छोटा हाथी दौड़ाकर मचाया कोहराम! पुरानी दुश्मनी में कुचलने की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात…