रायपुर। अज्ञात साइबर ठगों ने छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर उनके परिचितों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग की है। मामले की जानकारी खुद डॉ. सलीम राज के मीडिया विभाग ने जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। डॉ. सलीम राज ने कहा कि मेरा व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है और मेरे नाम से कुछ लोगों से रुपये की मांग की जा रही है। कृपया ऐसे किसी भी संदेश या अनुरोध पर विश्वास न करें और कोई भुगतान न करें। Post Views: 8 Please Share With Your Friends Also Post navigation भिलाई में घर के अलग-अलग कमरों में मिले दंपत्ति के शव, जमीन पर मृत पड़ी थी पत्नी, पति फंदे पर लटका मिला