रायपुर डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच 107 दिनों से जारी तनाव अब खत्म होने की खबर सामने आई है। शांति समझौते की घोषणा होते ही दुनिया के तेल बाजार में बड़ा असर देखने को मिला। कच्चे तेल की कीमत 4 प्रतिशत से ज्यादा टूट गई और अब यह करीब 81 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि ईरान के साथ डील पूरी हो गई है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही अमेरिकी नाकेबंदी हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस खबर के बाद तेल सप्लाई रुकने का डर खत्म हो गया और बाजार में राहत की लहर दौड़ गई। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भारत में पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा? फिलहाल तेल कंपनियों ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन कच्चे तेल की गिरती कीमतों के बाद लोगों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। खास बात यह है कि 15 मई के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम करीब साढ़े 7 रुपये तक बढ़ चुके हैं। अगर कच्चे तेल में गिरावट का सिलसिला जारी रहता है तो आने वाले दिनों में आम आदमी को पेट्रोल-डीजल के मोर्चे पर राहत मिल सकती है। Post Views: 107 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष का WhatsApp हुआ हैक बलरामपुर में युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप, बाइक सवार युवकों ने लड़की को अगवा कर किया गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार…