रायपुर। मोहर्रम और अन्य इस्लामी धार्मिक आयोजनों को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने बड़ा निर्णय लिया है। बोर्ड ने मोहर्रम, उर्स और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में डीजे, धुमाल, बैंड-बाजा, आतिशबाजी तथा गैर-शरई गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की अपील जारी की है। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी धार्मिक आयोजन इस्लामिक परंपराओं, कुरान, हदीस और शरीयत के अनुसार ही संपन्न किए जाएं। धार्मिक कार्यक्रमों की गरिमा और पवित्रता बनाए रखना सभी समितियों और आयोजकों की जिम्मेदारी है। बोर्ड ने प्रदेश की सभी ताजिया समितियों, उर्स कमेटियों और दरगाह प्रबंधन समितियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान ऐसे किसी भी कार्यक्रम या गतिविधि को बढ़ावा न दिया जाए, जो शरीयत के अनुरूप न हो। वक्फ बोर्ड ने यह भी चेतावनी दी है कि निर्देशों का उल्लंघन करने वाली समितियों और पदाधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। बोर्ड ने सभी समुदायजन से धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण, अनुशासित और धार्मिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है। मोहर्रम के मद्देनजर जारी इस निर्देश को प्रदेशभर में महत्वपूर्ण माना जा रहा है और विभिन्न धार्मिक समितियों को इसकी जानकारी भेजी जा रही है। Post Views: 11 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, अगले 3 घंटे गरज-चमक, तेज हवा और आकाशीय बिजली का खतरा