रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखते हुए बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। उन्होंने दावा किया कि पिछली कांग्रेस सरकार की लापरवाही के कारण लाखों गरीब परिवार पक्के मकान से वंचित रह गए थे, जबकि वर्तमान सरकार ने रिकॉर्ड स्तर पर आवास निर्माण का काम किया है। विजय शर्मा ने पत्र में कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में ही 18 लाख से अधिक आवासों को पूरा करने का संकल्प लिया गया था। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जरूरी आवंटन नहीं किए गए, जिसके चलते गरीबों को वर्षों तक इंतजार करना पड़ा। डिप्टी सीएम ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में करीब 26,908 करोड़ रुपये की लागत से 10.60 लाख से ज्यादा आवास पूरे किए जा चुके हैं। वहीं वर्ष 2025-26 में 6 लाख से अधिक आवास पूर्ण होने का दावा भी किया गया है, जिसे देश में सबसे ज्यादा बताया गया है। पत्र में मोर आवास-मोर अधिकार आंदोलन, महिला स्व-सहायता समूहों की भागीदारी, डीलर दीदी, रानी मिस्त्री और अटल डिजिटल सुविधा केंद्र जैसी योजनाओं का भी जिक्र किया गया। विजय शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार भी जताया। Post Views: 10 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG NEWS: मोहर्रम को लेकर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला, डीजे, बैंड-बाजा और आतिशबाजी पर रोक की अपील