ब्रेकिंग: जंगल में महुआ बिनने गए दंपति का हाथी से सामना हो गया. महिला ने किसी तरह दूर भागकर अपनी जान बचाने में सफल हुई, लेकिन हाथी के हमले में उसके पति की मौत हो गई. मृतक की पहचान प्रेमलाल के रूप में हुई है. जानकारी के मतुाबिक, पति और पत्नी दोनों महुआ बिनने के लिए खोहरा बीट के जंगल गए थे. इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया. प्रेमलाल की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है. सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं मृतक के परिजन को मुआवजा की राशि सौंपी गई है. वन विभाग के खिलाफ लोगो का फूटा गुस्सा बताया जा रहा है कि घटना के काफी देर बाद तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया. ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में हाथियों की लगातार मौजूदगी के बावजूद वन विभाग द्वारा न तो समय पर कोई चेतावनी जारी की जाती है और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाते हैं. उनका कहना है कि यदि पहले से सूचना दी जाती, तो शायद इस तरह की घटना को टाला जा सकता था. Post Views: 134 Please Share With Your Friends Also Post navigation इस दिन होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र, ये अहम प्रस्ताव पारित करेगी साय सरकार, सीएम ने खुद की जानकारी रायपुर में ईंट भट्ठे पर तड़के छापा: 3 नाबालिग बच्चियां रेस्क्यू, मालिक पर बाल श्रम कानून के तहत केस दर्ज