दुर्ग। दुर्ग के सुपेला में देर रात जो हुआ, वो किसी को भी डरा देने वाला है। पंजाब बार के बाहर मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी झगड़े में बदल गई। नशे में धुत दो गुट आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि एक युवक के गले पर बीयर की बोतल फोड़ दी गई, जिससे वह बुरी तरह घायल होकर गिर पड़ा। इतना ही नहीं, जब एक युवक जमीन पर पड़ा था, तब भी उस पर पत्थर से हमला किया गया। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। घायल दोनों युवक अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और CCTV के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। Post Views: 148 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन और बढ़ेगा तापमान, मौसम विभाग ने अलर्ट में ये कहा… छत्तीसगढ़ में बढ़ी स्कूल फीस: हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी छात्रों पर बढ़ेगा शुल्क का बोझ