रायपुर। गोबरा नवापारा पुलिस द्वारा अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे दो आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। दोनों प्रकरणों में आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुक्तिधाम के पास कोठीपारा, नवापारा में एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को गाली-गलौज करते हुए चाकू दिखाकर भयभीत कर रहा है। सूचना पर थाना गोबरा नवापारा पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम भारत साहू पिता संजय साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी कोठीपारा नवापारा, थाना गोबरा नवापारा, जिला रायपुर (छ.ग.) बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कमर के पास फुलपैंट में छिपाकर रखा हुआ एक धारदार स्टील का चाकू, जिसकी कुल लंबाई लगभग 12.5 इंच थी, बरामद हुआ। आरोपी द्वारा चाकू रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 255/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। इसी प्रकार दिनांक 08.09.2026 को थाना गोबरा नवापारा पुलिस टीम द्वारा टाउन भ्रमण एवं जुर्म जरायम पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इंदिरा मार्केट, एकरा स्कूल कलामंच के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा रहा है। मुखबिर सूचना से हमराह स्टाफ एवं गवाहों को अवगत कराकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम फैजल खान पिता कय्यूम खान, उम्र 33 वर्ष, निवासी दम्मानी कॉलोनी, गोबरा नवापारा, थाना गोबरा नवापारा, जिला रायपुर (छ.ग.) बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नग बटनदार धारदार स्प्रिंग वाली चाकू बरामद हुई। आरोपी द्वारा उक्त चाकू रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। चाकू को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 256/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। थाना गोबरा नवापारा पुलिस द्वारा असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आम नागरिकों से अपील है कि क्षेत्र में किसी व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार रखे जाने अथवा उसका प्रदर्शन कर भय उत्पन्न किए जाने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। Post Views: 4 Please Share With Your Friends Also Post navigation उदयपुर वन विभाग में विदाई और स्वागत समारोह का हुआ आयोजन, भावुक हुए SDO बिजेन्द्र सिंह ठाकुर आज CM साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर