उदयपुर। वन परिक्षेत्र कार्यालय सभागार उदयपुर में मंगलवार को दोपहर 2बजे सादे एवं गरिमामय समारोह का आयोजन कर स्थानांतरित SDO बिजेन्द्र सिंह ठाकुर को भावभीनी विदाई तथा नव पदस्थ SDO श्रीमती सपना मुखर्जी का स्वागत किया गया। इस दौरान वन परिक्षेत्र उदयपुर के स्टॉफ ने दोनों अधिकारियों को गुलदस्ता एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने SDO बिजेन्द्र सिंह ठाकुर के 5 वर्ष 7 माह के कार्यकाल के अनुभव साझा किए और उनके कार्यकाल को बेहतर एवं निर्विवाद बताया। अपने विदाई समारोह में स्टॉफ से मिले सम्मान और आत्मीयता को याद कर श्री ठाकुर भावुक हो गए। उन्होंने सभी कर्मचारियों को भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा दी तथा नव पदस्थ SDO श्रीमती सपना मुखर्जी से भी बेहतर अनुभव और मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद जताई। समारोह में रेंजर फेकू प्रसाद चौबे, प्रशिक्षु रेंजर अभिषेक देवांगन, सेवानिवृत्त परिक्षेत्र लिपिक गंगाराम शर्मा, वनपाल गिरीश बहादुर सिंह, शशिकांत सिंह, अशोक प्रताप सिंह, रामविलास सिंह, मलेश्वर पैकरा, यादनंद सिंह, वनरक्षक, अमरनाथ राजवाड़े, बसंत सिंह, विष्णु सिंह, आर्मो कुमार, सहिस कपूर, नंद कुमार सिंह, राजेश राजवाड़े, इग्नेश, भरत सिंह, अजय पैकरा, राजेश कुजूर, अनिता मिंज, सरिता भगत, राजमणि राजवाड़े, सविता, ऑरेलिया मिंज, पूरन राजवाड़े, इंद्र प्रसाद पिपला, राजू टोप्पो, समर्पण लकड़ा, भैयालाल, बृजभान, परिक्षेत्र लिपिक किरण वर्मा, पूजा पैकरा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी कर्मचारी मौजूद रहे। Post Views: 3 Please Share With Your Friends Also Post navigation अंबिकापुर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, मासूम को लगा दिया एक्सपायरी एमिकासिन इंजेक्शन, स्टॉक में मिले 3 एक्सपायरी इंजेक्शन…