सूरजपुर। जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति पर चरित्र शंका के चलते अमानवीय अत्याचार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि करीब 20 वर्षों से साथ रहने के बावजूद पति ने उस पर अविश्वास जताते हुए क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। बाल काटकर कराया मुंडन, बेरहमी से की मारपीट पीड़ित महिला के अनुसार उसके पति ने पहले उसके बाल काट दिए और फिर जबरन मुंडन करा दिया। विरोध करने पर उसके साथ जमकर मारपीट की गई। महिला का आरोप है कि उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। बच्चों और खुद का पेशाब पिलाने का आरोप महिला ने आरोप लगाया है कि पति ने उसे अपमानित करने के लिए बच्चों और स्वयं का पेशाब जबरन पिलाया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ की गई प्रताड़ना लंबे समय तक जारी रही।मामले में यह बात भी सामने आई है कि कथित तौर पर पूरी घटना का वीडियो बनाया गया। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस वीडियो की मौजूदगी और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस से लगाई न्याय की गुहार करंजी निवासी महिला ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि उसे और उसके बच्चों को सुरक्षा प्रदान की जाए तथा दोषी को कड़ी सजा मिले।बताया जा रहा है कि यह घटना सूरजपुर जिले के पंडोपारा स्थित काटकोण गांव की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि महिला के आरोपों की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। Post Views: 22 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Police Transfer : पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई थाना और चौकी प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट