दुर्ग/भिलाई: छत्तीसगढ़ में आयकर (IT) विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोयला घोटाला मामले से जुड़े कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के भिलाई स्थित मकान को सील कर दिया है। रायपुर आयकर विभाग की टीम ने भिलाई के जुनवानी स्थित ‘सूर्या रेजिडेंसी’ में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारियों के मुताबिक, यह मकान सूर्यकांत तिवारी की बेनामी संपत्ति का हिस्सा था, जिसका खुलासा आयकर विभाग की जांच के दौरान हुआ।

मनीष उपाध्याय के नाम पर थी रजिस्ट्री
जांच में सामने आया है कि सूर्यकांत तिवारी ने इस बेनामी संपत्ति (मकान) की रजिस्ट्री मनीष उपाध्याय के नाम पर करवाई थी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की शुरुआती छापेमारी के बाद इस बेनामी संपत्ति का पता चला था, जिसके बाद अब आयकर विभाग ने कार्रवाई करते हुए तहसीलदार और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में मकान को पूरी तरह सील कर दिया है।

ढोल बजाकर कराई मुनादी, फिर लगाया नोटिस
इस कार्रवाई का तरीका बेहद अलग और चर्चा का विषय रहा। आयकर विभाग की टीम मौके पर ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची थी। टीम ने पहले पूरी कॉलोनी में ढोल बजाकर मुनादी कराई ताकि आस-पास के लोग इकट्ठा हो सकें। इसके बाद वहां मौजूद लोगों के सामने विभाग का आधिकारिक नोटिस पढ़कर सुनाया गया और फिर कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए मकान को सील करने की कार्रवाई की गई।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!