लखनपुर/ सरगुजा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पंचायत लखनपुर के लिए जिन तीन मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति की गई है, वे सभी लंबे समय से पार्टी के समर्पित, सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं। पार्टी ने उनके संगठनात्मक योगदान, जनसेवा और निष्ठा को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।


मनोनीत पार्षदों में –
दिनेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, मालती कश्यप को यह दायित्व प्रदान किया गया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि ये तीनों जनप्रतिनिधि नगर पंचायत लखनपुर के विकास, जनहित एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार हेतु पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

हाल के दिनों में कुछ व्यक्तियों द्वारा इस विषय को लेकर भ्रामक एवं तथ्यहीन बातें फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी मंडल लखनपुर ऐसे सभी निराधार एवं भ्रम फैलाने वाले प्रचार का स्पष्ट रूप से खंडन करती है। पार्टी में सभी निर्णय संगठन की निर्धारित प्रक्रिया एवं कार्यकर्ताओं के समर्पण और योग्यता के आधार पर लिए जाते हैं।
भारतीय जनता पार्टी मंडल लखनपुर के अध्यक्ष दिनेश बारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अनुरोध है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक प्रचार पर ध्यान न दें तथा केवल पार्टी के आधिकारिक वक्तव्यों पर ही विश्वास करें।

भारतीय जनता पार्टी सदैव संगठन की एकता, कार्यकर्ताओं के सम्मान तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
जारीकर्ता:
दिनेश बारी
मंडल अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी, मंडल लखनपुर
जिला सरगुजा (छत्तीसगढ़)

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!