सरगुजा। सरगुजा जिले में बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े चार बच्चों पर आकाशीय बिजली गिर गई। घटना में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया है। यह हादसा लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम नागम बांसपारा में शुक्रवार शाम हुआ। मृतकों की पहचान संदीप नगेसिया (11) और रोशन पनिका (12) के रूप में हुई है। वहीं, घायल प्रभु राम नगेसिया (12) और दिनेश नगेसिया (11) सगे भाई हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बारिश से बचने पेड़ के नीचे रुके थे बच्चे जानकारी के अनुसार, चारों बच्चे शुक्रवार शाम घर से खेलने निकले थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी बच्चे ग्राम पंचायत नागम के पास सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और चारों उसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों के मुताबिक, बच्चों के पास मोबाइल फोन भी था। हालांकि, हादसे का कारण बिजली गिरना ही माना जा रहा है।

बिजली गिरते ही संदीप और रोशन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल प्रभु राम व दिनेश को तत्काल धौरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया। गांव में पसरा मातम एक ही गांव के चार बच्चों के साथ हुए इस हादसे से पूरे नागम गांव में शोक का माहौल है। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौसम विभाग ने भी लोगों से बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की अपील की है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!