कोरबा। कटघोरा तहसील कार्यालय में नकल जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने वाली महिला कर्मचारी को कलेक्टर ने सस्पंेड कर दिया है। कलेक्टर की इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में मनमानी करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। वहीं कलेक्टर कुणाल दुदावत ने साफ किया है कि शासकीय कार्यो के नाम पर रिश्वतखोरी और मनमानी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। गौरतलब है कि कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने राजस्व विभाग से जुड़े कार्यो में पारदर्शिता के साथ ही समय पर कार्यो को पूर्ण करने का आदेश दिया गया है। बावजूद इसके तहसील कार्योलयों में सेवा शुल्क के नाम पर अधिकारी-कर्मचारी खुलेआम पैसों की डिमांड करते देखे जा सकते है। कुछ ऐसा ही मामला कटघोरा तहसील कार्यालय से सामने आया। बताया जा रहा है कि आवेदक किशन कुमार ने कटघोरा एसडीएम के समक्ष शिकायत दर्ज करायी थी। उसने आरोप लगाया था कि तहसील कार्यालय में नकल जारी करने के बदले अवैध राशि की मांग की गई। शिकायत की पुष्टि के लिए उक्त शख्स ने वीडियो रिकॉर्डिंग भी एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत की। जिसके आधार एसडीएम ने इस प्रकरण में प्रारंभिक जांच की गई। जांच के बाद कटघोरा एसडीएम ने मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की। प्रतिवेदन के परीक्षण के बाद कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने पाया कि प्रथम दृष्टया संबंधित कर्मचारी का आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के प्रावधानों के विपरीत है। इसके बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय पोंड़ीउपरोड़ा निर्धारित किया गया है। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता, भ्रष्ट आचरण अथवा आम नागरिकों से अवैध वसूली की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। यह कार्रवाई प्रशासन की पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहितैषी कार्यप्रणाली के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। Post Views: 17 Please Share With Your Friends Also Post navigation कोरबा में दो गुटो में मारपीट, बीच बचाव करने पहुंचे युवक की हत्या