रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों बदमाशों के हौसलें इस कदर बुलंद है कि उन्हें पुलिस प्रशासन का भी डर नहीं रहा, प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आए दिन मर्डर, लूट, रेप, चोरी, मारपीट जैसी कई घटनाएं सामने आते रहती है। इसी बीच राजधानी रायपुर के गोलबाजार में महिला मीडियाकर्मी की गोद से बच्ची के गले से चेन स्नेचिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फिलहाल गोलबाजार थाना पुलिस ने अज्ञात संदिग्ध महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज कर तलाश में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला मीडियाकर्मी अपनी सास और ननद के साथ अपनी बच्ची को लेकर शॉपिंग करने गोलबाजार आई थी और थाने के 100 मीटर सामने स्थित होजरी दुकान पर गई हुई थी। तभी वहां मौजुद दो अज्ञात संदिग्ध महिलाओ में कई बार के प्रयास के बाद पीड़ित महिला की गोद में मौजुद बच्ची के गले से चेन लेकर रफूचककर हो गई। ये पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। नागपुर गैंग की महिलाएं होने की आशंकापुलिस के मुताबिक, अज्ञात संदिग्ध महिलाओ के चोरी के तरीके से नागपुर गैंग की महिलाएं होने की आशंका जता रही है। पीड़ित महिला के मुताबिक बच्ची के गले में करीब 1 तोला वजनी सोने की चेन एक लॉकेट के साथ पहने थी जो संदिग्ध महिलाएं लेकर फरार हो गई। पीड़िता के मुताबिक चोरी गई सोने की चेन की कीमत करीब डेढ़ लाख रूपये बताई जा रही है। संदिग्ध महिलाओं के खिलाफ FIRखबर मिलने के बाद एसीपी कोतवाली, क्राइम ब्रांच समेत गोलबाजार थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी खंगालने में जुटी है। फिलहाल गोलबाजार थाना पुलिस ने अज्ञात संदिग्ध महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज कर तलाश में जुटी हुई है। Post Views: 111 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ में 45 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, रायपुर में एडमिट कार्ड विवाद पर हंगामा बर्थ डे पार्टी! 250 KM की स्पीड और टुकड़ों में शव… मुंबई BMW हादसे की खौफनाक कहानी