सूरजपुर। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) द्वारा जारी आदेश के तहत कई थाना और चौकी प्रभारियों के तबादले करते हुए नई पदस्थापनाएं की गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक नरेंद्र मिश्रा को जयनगर थाना प्रभारी, निरीक्षक राजेंद्र साहू को रामानुजनगर थाना प्रभारी तथा निरीक्षक बृजेश सिन्हा को भटगांव थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह को भटगांव थाना प्रभारी पद से हटाकर शिकायत शाखा, पुलिस कार्यालय में पदस्थ किया गया है। उपनिरीक्षक गंगासागर पैकरा को रामानुजनगर से स्थानांतरित कर सलका चौकी प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा सहायक उपनिरीक्षक गुड्डू कुशवाहा को सलका चौकी से थाना प्रेमनगर भेजा गया है, जबकि उपनिरीक्षक सरफराज अहमद को रक्षित केंद्र सूरजपुर से खड़गवां चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!